March 28, 2024

भाजपा के विधि विभाग के कार्यकारिणी घोषित

Faridabad/Alive News : सेक्टर-9  जिला कार्यालय में विधि विभाग की बैठक हुई| जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की | जिसमे विधि विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाशवीर नागर व जिला संयोजक संतराम शर्मा ने विधि विभाग जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की |

जिसमें अधिवक्ता भीम सैन पुजारी, रामअवतार सरधाना, उमा सिंह, सत्यवान नरवाल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया | और 21 अधिवक्ताओं को जिला कार्यकारी सदस्य व 15 अधिवक्ताओ को सदस्य नियुक्त किया गया |

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य होरी लाल शर्मा, मुकेश शास्त्री (चेयरमैन मार्किटिंग कमेटी फरीदाबाद), सतीश नागर, कैलाश वशिष्ठ का फूल माला से स्वागत किया गया |

मंच संचालन प्रदीप शांडिल्य ने किया एवं गोपाल शर्मा, संतराम शर्मा व प्रकाशवीर नागर ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से नव नियुक्त सदस्यों को अवगत कराया तथा सभी नियुक्त कार्यकर्ताओ को बधाई दी

| इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, विनोद रावत, विजय वर्मा, सुनील दत्त, उमा चौहान, संगीता रावत, पूर्णिमा गोयल, मोहित गंभीर, आर.एस मावी, हरीश शर्मा, संजीव भारद्वाज व अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे |