April 20, 2024

भाजपा OBC मोर्चा की सीकरी कार्यकारिणी की घोषणा

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने सीकरी स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर सोहनपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे ही विश्व में लहरा रहा है जिसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके प्रयासों से आज भारत देश दिन दूनी रात चौगनी उन्नती कर रहा है।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने बताया कि आज सीकरी मण्डल से संजीव पांचाल, फतेहपुर मण्डल से दीपक यादव को व नरेश यादव को छायंसा मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी मौके पर ओबीसी जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी हुकम बघेल को दी गयी है। भडाना ने कहा कि यह सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं ओबीसी मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर योगेश तेवतिया, मनोज यादव, उदय पाल, मनीष टोंगर, हुकम बघेल, वीर सिंह सरपंच, आकाश वैष्णव, अभिषेक जोशी, राकेश सैनी, रामबीर, ललित, शिव कुमार यादव, अनिल प्रजापत, साबिर खान, लेखराज गोला, दीपक वैष्णव, श्रवण कुमार, कैलाश यादव, संजीव तेवतिया, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।