April 25, 2024

भाजपा सरकार में विकास रूका और भ्रष्टाचार, अपराध व जातिवाद बढ़ा : हरमोहिन्द्र चठ्ठा

Kurukshetra/Alive News : पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चठ्ठा ने कहा कि गुजरात और हिमांचल प्रदेश के चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाऐगी। पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चठ्ठा बाबैन के एक निजी पैलेस में पहुंचने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चीनी के भाव में बढा़ेतरी के अनुसार ही गन्ने के भाव में बढा़ेतरी होनी चाहिए और जिस तरह चीनी के दाम बढ़े है उसे देखते हुए गन्ने का न्यूनतम मूल्य 400 रूपए प्रति किवंटल होना चाहिए।

प्रदेश सरकार ने आदेश दिए हैं कि खेत में पराली जलने पर सरपंच को सस्पैंड किया जाएगा लेकिन जब प्रदेश जलता है तो मुख्यमंत्री को बरखास्त क्यों नहीं किया जाता? क्योंकि भाजपा के तीन साल के राज में 3 बार हरियाणा जल चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश का विकास रूक गया है जबकि भ्रष्टाचार, अपराध व जातिवाद प्रतिदिन बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर साल 40 हजार व 5 साल में दो लाख युवाओं को नौकरीयां देने का वायदा किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि पिछले तीन साल में केवल कुछ ही युवाओं को रोजगार मिला है जबकि हर साल 25 हजार कर्मचारियों की रिर्टायरमैंट हो रही है जिसको लेकर युवा वर्ग में भाजपा के प्रति भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा केंद्र सरकार ने जनता को अच्छे दिनों के रंगीन सपने दिखाकर धोखा देने का काम करके जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है और भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बड़े-बड़े होलडिंग लगाकर अच्छे दिन लाने का दावा किया था लेकिन आज भाजपा के दावों की पोल खुलकर जनता के सामने आ चुकी है।

इस मौके पर युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा, पूर्व ब्लॉक प्रधान राकेश अग्रवाल, युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस घिसरपड़ी, सुरेंद्र राणा बड़तौली, सुरेश खुर्दबन, मास्टर बलदेव सिंह, श्रवण मुदगिल, मोहनलाल भावंरा, जंगशेर बुढ़ा, जसवंत धीमान व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।