April 20, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राम अवतार का जोरदार अभिनंदन

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकि का आज मिलन वाटिका सैक्टर-11 में जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी व सोहनपाल सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को सम्मान और समान विकास दे रही है जिससे हर वर्ग आज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका सम्मान की परिपाटी पर चल रही भाजपा सरकार आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी साख बनाये हुई है और इसका श्रेय जाता है देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का केवल एक ही ध्येय है कि देश व प्रदेश को खोयी हुई साख वापिस दिलवाना जिसके लिए प्रधानमंत्री सहित भाजपा का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को सम्मान देने में भाजपा ने कोई कोर छोड़ रखी है।

इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तंवर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानंचद, प्रधान किशन, मान सिंह उपाध्यक्ष, मीना पांडे उपाध्यक्ष, विक्रम अरूआ जिला सचिव, ज्ञानचंद, नवन, शिवचरण तंवर, भवानी प्रसाद, डा.चतर सिंह, लीलू राम भगवाना, आशा शर्मा, रेखा दीक्षित, डा. मंगल, राधेश्याम सिसोदिया सहित प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शिवदत्त वशिष्ठ, कुसुम महाजन, किरण सौरोत, अनिता शर्मा, कमल सौरोत, दीपक दायमा, रवि सोनी, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।