April 24, 2024

सेहतपुर मण्डल में भाजपा बूथ समिति की बैठक का आयोजन

Faridabad/Alive News : सेहतपुर मण्डल में बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी एवं जिला उपाध्यक्ष मीना पाण्डे ने शिरकत की। बैठक में निवर्तमान पार्षद दल के नेता ओमप्रकाश रक्षवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष यशोदा डबराल द्वारा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संदीप जोशी एवं मण्डल अध्यक्ष यशोदा डबराल ने बूथ जीता चुनाव जीता का नारा देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आव्हान किया एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के गुर भी सिखाये और अपने बूथ को मजबूत बनाने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला पूरे ही देश ने स्वीकार लिया है और जनता इस निर्णय से खुश भी है इसीलिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये और उनका लाभ भी जनता को दिलवाने का काम करे। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद दल के नेता ओमप्रकाश रक्षवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियो के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को बताया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का नाम है और सदैव जनता के सुख दुख में भागीदारी निभाने वाली पहली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि आज जो भी निर्णय लिये जा रहे है वह सभी देशहित में व जनहित में जिसे जनता बखूबी समझ भी चुकी है और वह भाजपा के हर निर्णय को स्वीकार कर भाजपा को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। रक्षवाल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सराहनीय व सहासिक कदम है जिसका हम सब स्वागत करते है। बूथ समिति की बेठक में विशेष तौर पर विजयपाल सिंह, कामेश्वर चौबे,  प्रमोद तंवर, अवधेश सिंह, सुभाष नायक, विनोद अवाना, शीश राम अवाना, रवि भडाना, सोमलता भडाना, गिरीश मिश्रा, रतन भाटी, हंसराज भाटी, पंकज, श्रृद्धानंद कपासिया, केशव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।