March 29, 2024

नेत्रहीन जुनिया भी अब देख पाएगा हसीन दुनिया

Vikram Vashishta/Alive News

Palwal: नेत्रदान की मुहिम शुरू करने वाली सबसे पहली शहर की सामाजिक संस्था नेत्र ज्योति एक प्रयास ने एक नेत्रहीन युवक को रंग बिरंगी दुनिया को देखने का अवसर प्रदान कराया है. मरणोपरांत अंगदानियों की बदौलत भंगूरी गांव के मुरारी लाल की मुरझाई आंखों को रोशनी मिल गई।

गुरुग्राम के निरमाया नेत्र संस्थान में ऑपरेशन कर कार्निया प्रत्यारोपित कर मुरारी को इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आँखों से देखने के काबिल बना दिया शहर की सामाजिक संस्था नेत्र ज्योति एक प्रयास के सदस्य अरविन्द चुटानी की तीन माह की मेहनत की बदौलत मुरारी लाल जुनिया दुनिया की रंग बिरंगी तस्वीर देख पाएंगे।

संस्था के प्रयास से पूर्व में भी चार लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा सकी है। संस्था के संयोजक दीपक गोयल के अनुसार गांव भंगूरी निवासी 35 वर्षीय मुरारी लाल की आंखों की रोशनी उस समय चली गई थी जबकि वह करीब सात-आठ साल का था। तभी से ही वह संसार की रंगीनियों से बेजार था।

करीब तान माह पूर्व मुरारी लाल के परिजनों ने उनकी संस्था नेत्र ज्योति के पदाधिकारियों से संपर्क किया। तभी से ही संस्था के पदाधिकारी इस कार्य में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि यह नेक कार्य नेत्रदानियों के महादान से ही संभव हो पाया है। मुरारी लाल ने भी शहर के नेत्रदानियों व उनके परिजनों का आभार जताया है।