April 25, 2024

धार्मिक स्थानो में आकर तन और मन दोनो पवित्र हो जाते है : पुजारा

Faridabad/Alive News : परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज तथा दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संत राजिंदर आश्रम ब्रांच: सराय ख्वाजा संत कृपाल नगर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला सचिव मदन पुजारा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर उमेश भाटी, सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, परमानंद यादव, बी एल गगन मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेन्द्र यादव आश्रम प्रधान, सोमराज सिंह आश्रम सचिव व समस्त कमेटी के सदस्यो ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मदन पुजारा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानो में आकर मन और तन दोनो पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम की मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से जो कुछ मांगो वह अवश्य मिलता है इसीलिए मेरा भी इस आश्रम से जुड़ाव पिछले काफी समय से है और मैने जो कुछ मांगा मुझे मिला। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलो से इस आश्रम में लोग आते हे और सेवा करते है और सभी को सेवा का फल मिलता है।

यहां पर हजारों संगत के बीच संत राजिंदर आश्रम के बच्चों ने मनमोह कर देने वाली प्रस्तुति दिया। दिल्ली से आश्रम द्वारा भेजे गए फ्रीचर श्री जगदीश जी संत दर्शन सिंह जी महाराज जी की गजल से रुह को गद गद कर देने वाला सत्संग किया।

संगीतकारों के द्वारा जिसमें बागिंया साहब रोहतक वाले रूहानी कव्वाली से संगत को निहाल किया। फरीदाबाद से आये हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।