April 27, 2024

ब्राह्मण समाज आरक्षण के लिए करेगा पदयात्रा

Alive News/Faridabad,14 March: ब्राह्मण समाज आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन चलेगा। इसका शुभारंभ 22 मार्च को किया जाएगा। बीके चौक से सेक्टर-12 लघु सचिवालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व दशहरा ग्राउंड में रैली का आयोजन किया जाएगा।
ब्राह्मण समाज के संरक्षक एडवोकेट ओपी शर्मा ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। इसके लिए समाज के लोग पदयात्रा, जागरूकता अभियान आैर रैली का आयोजन करेंगे। इस संदर्भ में विभिन्न कॉलोनियों व सेक्टरों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समाज की बैठक सारन गांव में हुई। इसमें पदयात्रा व रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसमें युवाओं सहित हर उम्र वर्ग को जोड़ने के लिए समाज के प्रतिनिधियों के घर में कार्यक्रम के पूर्व तक बैठक का आयोजन होगा। इसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण की धार तेज करने के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े हर जाति व धर्म के लोगों को आरक्षण मिले। इसके लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। बैठक में पंकज पाराशर, अतुल वशिष्ठ, सी बी वशिष्ठ, अजय शर्मा, कृष्ण शर्मा ने अपने विचार रखे।afa10ea5-ed26-4a19-9664-c298af22f796