April 27, 2024

भाई को दरवाजे से बांधकर 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Madhya Pradesh/Alive News : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला मंगलवार का है। आरोपी ने पीड़िता के दो साल के भाई को पहले दरवाजे से बांधा उसके बाद इस वारदात अंजाम दिया।

आरोपी का नाम अकाश यादव (18) है, जिसे पदरिया गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त चार साल की लड़की और उसका दो साल का भाई अपने घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों के माता-पिता कुछ काम से बाहर गए हुए थे और उनकी दादी घर का काम कर रही थी।

कुछ देर बाद उसकी दादी ने ध्यान दिया कि उसकी पोती वहां नहीं है और पोता आकाश के दरवाजे से बंधा हुआ है। उसके बाद उसने उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके घर में उसकी पोती नहीं थी। इसके बावजूद दादी का मन नहीं माना और वो लगातार आकाश के घर पर नजर बनाए हुए थी।

कुछ देर के बाद उसकी पोती रोते हुए आती है और आकाश अपने खुटने के बल पर बैठा हुआ था। इसके बाद बच्ची ने अपने परिवार को बताया कि आकाश ने उसके ऊपर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।