April 25, 2024

विश्व आद्र भूमि दिवस पर जल बचाने का किया आह्वान

Faridabad/Alive News : राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, फरीदाबाद की जूनियर रैडक्रॉस और सेंट जान एबुंलैंस बिग्रेड ने हरियाणा प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड फरीदाबाद के सौजन्य से ‘‘विश्व आद्र भूमि दिवस’’ के अवसर पर जल स्तोत्रों के सरंक्षण के लिए प्रार्चाया नीलम कौशिक की अध्यक्षता मे जागरुकता अभियान चलाया। विद्यालय के जूनियर रैडक्रास और सेंट जान एबुंलैंस बिग्रेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि समय की जरुरत है कि हम जल का बुद्धिमतापूर्ण उपयोग कर के इस अमूल्य संसाधन को आने वाली पीढी के लिए सहेज कर रखें।

अंग्रेजी प्रवक्ता और बिगे्रड अधिकारी रविन्द्र मनचन्दा ने छात्रों को बताया कि जल ही जीवन है इस स्वच्छ जल का एक तिहाई से भी कम भाग तालाब, जोहड, नहरों, नदियों व झीलों में हैं और हम उपलब्ध स्वच्छ जल का एक बहुत बडा भाग कृषि सम्बन्धित कार्यो के लिए प्रयोग में लातें है। हरियाणा प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड फरीदाबाद के सहायक अभियन्ता दिनेश कुमार और मौलिक मुख्याध्यापक ईश कुमार ने कहा कि भूमि पर उपलब्ध जल को यदि वर्तमान गति से बर्बाद किया जाता रहा तो हम सब को विषम जल संकट का सामना करना पडेगा।

जल संकट से बचने का सब से उपाय यही है कि हम वर्षा जल संचयन को बडे स्तर पर लागू करें, इस से न केवल जल की कमी दूर होगी बल्कि प्रत्येक को शुद्व जल पीने को भी आसानी से मिलेगा। वर्षा जल संचयन प्रणाली हर परिसर में लगा कर जल का सदुपयोग अन्य कार्याे में भी किया जा सकेगा। इसे हर स्तर पर लागू किए जाने की जरुरत है। रविन्द्र कुमार मनचन्दा, मौलिक मुख्याध्यापक ईश कुमार तथा ब्रहम्देव ने अपने परिवार के सदस्यों व मित्रों से जल का बुद्धिमत्ता से उपयोग करने की व सभी को जागरुक करने का अनुरोध किया ताकि आने वाली पीढियों को जल आसानी से मिलता रहे।