April 25, 2024

कैंसर सैकड़ों बिमारियों का एक समूह है – दिवाकर मिश्रा

Faridabad/Alive News : एतमादपुर स्थित मानव संस्कार स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जन सेवावाहिनी संस्था के महासचिव दिवाकर मिश्रा रहेे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कैंसर एक बीमारी नहीं बल्कि सैंकड़ों बिमारियों का एक समूह है, जो बाल व नाखून को छोडक़र शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है।

आज 80 प्रतिशत बिमारियां सैल्फ जेनरेटेड हैं। निर्भर करता हैं, कि हम क्या खाते हैं, किस वातावरण में रहते हैं, और क्या पीते हैं। अगर व्यक्ति दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखे तो अधिकतर बिमारियों से बच सकता है। कैंसर जैसी बड़ी बिमारी की शुरूआती लक्षण पीड़ा रहित होते हैं, जिसके कारण अधिकतर लोगों को विश्वास ही हो पाता कि, वे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसलिए स्वंय संज्ञान लेते हुए प्रारम्भिक अवस्था में ही चिकित्सा सहायता लें और स्वस्थय रहें।

जनसेवा वाहिनी संस्था का मूल उद्देश्य अधिकतर लोगों को जागरूक करना है। जिससे स्वस्थ प्रदेश, स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। संस्था उस अंतिम व्यक्ति की बैशाखी बनकर सहायता करती है जो अपनी सहायता खुद नही कर पाते हैं। स्कूल परिसर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर योगेश शर्मा, प्रिंसीपल रमा कौल, एडमिन इंचार्ज मोनिका गुप्ता अध्यापिकाओं सहित सैंकड़ों छात्र मौजूद थे।