April 20, 2024

दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : एक महिला की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने ससुराल पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा तथा देवर-जेठ पर छेड़छाड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने थाना खेडीपुल पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका पति, देवर, जेठ और ससुर दहेज के लिए तंग करते रहते है।

महिला का यह भी आरोप था कि उसका देवर-जेठ उसके साथ छेड़छाड करते है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।