April 25, 2024

धनेश अदलक्खा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Faridabad/Alive News : शहर में एक अफवाह है कि हरियाणा के कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धनेश अदलक्खा और उनकी माँ द्रौपदी अदलक्खा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों पर 120B,420,467,468,471 धाराओ के तहत हुआ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने फ़र्ज़ी साइन कर लीज़ पर ली हुई जमीन की अवधि बढ़ा ली थी। एक आरटीआई के ज़रिए शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का पता चला।

शिकायतकर्ता महिला चेयरमैन धनेश अदलक्खा की रिश्तेदार बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 1986 से चल रही थी गैस के गोदाम के लिए लीज़, लेकिन 2017 में शिकायतकर्ता ने जमीन खाली करने के लिए कहा था लेकिन इन्होने नहीं खाली किया। फरीदाबाद के सैंट्रल थाने में धनेश अदलक्खा और उनकी माँ पर मामला दर्ज बताया जा रहा है। अदलक्खा खुद को सीएम खट्टर का ख़ास बताते हैं। हाल में वो बड़ी मशक्कत के बाद पार्षद बने थे जिसके बाद खट्टर ने उन्हें चेयरमैन बनाया था।