April 26, 2024

खेल प्रतियोगिता में लड़कियों की कबड्डी रही आकर्षण का केंद्र

Vikram Vashishta/Palwal : गांव कौंडल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सौ मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ व लडक़ों, लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। वही सीनियर जूनियर आयु वर्ग की दौड़ में आयोजित की गई जिसमे ग्रामीणों ने बढ़ चढकऱ भाग लिया। 12 वर्ष आयु वर्ग में योगेश प्रथम, जयंत दितिय, जोगिंदर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग राहुल प्रथम सतीश द्वितीय व संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में सोनम प्रथम गीता दितिय ,आरती तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दो सौ मीटर दौड में 25 आयु वर्ग में भोला प्रथम, कोमल दितिय ,दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 40 आयु वर्ग में भगत सिंह प्रथम, विक्रम दितिय, ज्ञान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की दौड़ में सोनम प्रथम, गीता दितिय ,आरती ततीय ,45 आयु वर्ग में संतराम प्रथम ,विशन सिंह द्वितीय व राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 50 आयुवर्ग में उधम सिंह प्रथम ,मदन द्वितीय ,अतर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लडक़ो की कबड्डी टीम में हिमांशु की ए टीम ने भोला की बी टीम को 6 रनों से पराजित किया। वही लड़कियों की कबड्डी लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। मैच के रेफरी ज्योति व लज्जाराम ने खिलाडिय़ों को मैच संपन्न कराया। गांव के सरपंच संदीप ने सभी विजेता खिलाडयि़ों को पुरस्कार सम्मानित किया।

उन्होने कहा कि खेल प्रतिभाओ को आगे बढने का मौका मिले इस लिए खेलो का आयोजन जरुरी हैं। इस अवसर पर तेज सिंह नंबरदार, राजवीर सचिव, किशन सिह उपसरपंच अतरसिंह, अमरचंद ,भगत पहलवान ,भूरा ,ओम ,जल्लू ,महावीर ,कल्लू पहलवान ,डॉक्टर युद्धवीर सिंह ,मेहर चंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।