April 26, 2024

इकरा स्कूल में बच्चों ने खेल के माध्यम से पढ़ा आपसी प्रेम का पाठ

Faridabad/Alive News : फतेहपुर तगा स्थित इकरा स्कूल द्वारा गर्वमेंट स्कूल के छात्रों के लिए विशेष खेल और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को यह बताना था, कि वो भी किसी प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों से कम नही है।
इकरा स्कूल द्वारा गर्वमेंट स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया, ऐसा स्वागत देखकर उनकी आंखे खुशी से नम हो गई। इस मौके पर इकरा स्कूल के डॉयरेक्टर शफी मोहम्मद ने कहां कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत यह भी एक प्रयास है, जिसकी मैजबानी का हमें मौका मिला है।
इसी के साथ आयोजित प्रतियोगिताओं में दोनो स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खो-खो में इकरा स्कूल की छात्राओं ने जीत हासिल की। वही गर्ल्स दौड़ में गर्वमेंट स्कूल की छात्राओं और बॉयस दौड़ में इकरा स्कूल ने अपना लोह बनाया। इसी तरह गर्ल्स रस्सा खींच प्रतियोगिता में गर्वमेंट स्कूल की छात्राओं ने अपना विजय रथ जारी रखा। तो वही बॉयस रस्सा खीच प्रतियोगिता में इकरा स्कूल के छात्रों ने विजय का परचम लहराया।
ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलाकारी से जज को भी असमंझस में डाल दिया। जिसके लिए विजेताओं का नाम दो दिन बाद घोषित किया जाएगा। अंत में इकरा स्कूल के चेयरमैन शफी मोहम्मद और गर्वमेंट स्कूल के लेक्चरार विनोद ने बच्चों का हौंसला देखकर खूब प्रंशसा की। इस मौके पर शाहीना परवीन, साबिर नदवी, शाहनावाज,विनोद, देवदत्त, शतीष कुमार, प्रवीण कुमार, किरण और ऊषा मौजूद रहे।