March 19, 2024

MP, MLA और अधिकारियों के बच्चें सरकारी स्कूलों में पढ़ेगे, तभी हो सकेगा शिक्षा व्यवस्था में सुधार

Faridabad/Alive News : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और देश भर में शिक्षा को एक समान बनाने के लिए जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली जे.पी नगर बलिया से प्रधानमंत्री कार्यालय तक साईकिल यात्रा को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम अपने साथियों के साथ एक बड़े बदलाव की मुहिम को लेकर 26 फरवरी को दिल्ली जंतरमंतर पहुंच रहे है। एक प्रेस नोट पारी कर राधेश्याम यादव पे मीडिया को बताया कि वह इस साईकिल यात्रा से पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख मांगो को लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी से साईकिल यात्रा का शुभांरभ हुआ और आज यात्रा फरीदाबाद से नोएडा के परी चौक से होते हुए दिल्ली संसद मार्ग पर 26 फरवरी को एक बड़े जनसैलाव के साथ पहुचेगीं।

उन्होंने कहा कि दस लोगों ने बलिया से साईकिल यात्रा शंखनाद किया था। जो गाजिपुर,वाराणसी,जोनपूर,,अमेठी,लखनऊ,उनाओ,कानपूर,ओरईया,ईटावा, मेनपूर, फिरोजाबाद, आगरा,मथुरा,कोशी कला,हरियाणा के पलवल,फरीदाबाद और यू.पी के नोएडा होते हुए 1300  कि.मी की यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुचेगें। इसमें इनकी प्रमुख मांग है कि पूर्व व वर्तमान, सांसद-विधायक या तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाए वरना सरकारी सुविधाए छोड़ दे। उन्होंने बताया कि देश व प्रदेशों में सरकारी शिक्षण संस्थानों का पढऩे और पढ़ाने का ढाचा बिगड़ चुका है।

उन्होंने इस व्यवस्था को बनाने वाले अधिकारियों को दोषी कहा है। उन्होंने व्यवस्था को बनाने वाले सांसद और विधायको से सवाल किया है क्यों नही इनके बच्चें सरकारी स्कूलों में पढाए जाए। क्योंकि यह लोग सरकारी सेवाओं का भरपूर लाभ ले रहे है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बच्चें प्राइवेट और विदेश में महंगी शिक्षा के लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों और उनके आश्रिता के बच्चें सरकारी स्कूलों में पढ़ेगे तभी सरकारी शिक्षण संस्थानों की दशा में सुधार होगा। राधेश्याम यादव ने कहा कि इस जनजागरण यात्रा का उद्देश्य तभी सफल हो सकता है जब देश कि जनता 26 फरवरी को साईकिल लेकर संसद मार्ग पी.एम.ओ कार्यालय पहुंचेगी।