April 26, 2024

सेंट थॉमस स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लगाए पौधे

Faridabad : उड़ीया कॉलोनी स्थित सेंट थॉमस मिशन स्कूल में धूमधाम से विश्व पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को शुद्ध वातावरण में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन का महत्तव समझाते हुए चारों ओर हरियाली रखने के लिए प्रेरित किया।

यह समारोह एक विशेष विचार-विमश के साथ शुरू हुआ, जहां बच्चों ने प्रदूषण को कम करने के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी पृथ्वी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का प्रण लिया। पृथ्वी दिवस पर पेड़ो को बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों ने स्कूल के प्रांगण में पौधे भी रोपित किए।

बच्चों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। स्कूल के चेयरमैन विनय लाल ने बच्चों को विश्व दिवस का महत्तव समझाते हुए बताया कि वृक्ष समस्त जीवों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि पौधे के बिना जीवन संभव नही है। वृक्षों की संख्या कम होने से समस्त जीवों के लिए खतरा उत्तपन्न हो जाएगा। इसलिए जितना हो सके वृक्ष कटाव को रोकना चाहिए।