April 27, 2024

तनख्वा नही, सफाई कर्मचारी आंदोलन की राह पर

Faridabad/Alive News : प्रदेश के सबसे पहले नगर निगम के कर्मचारियों की तनख्वा नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के विचार सुनने के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने 8 नवम्बर को एक बड़ी जनरल मीटिंग कर निगम के अधिकारियों का घेराव करने का ऐलान कर दिया था।

बैठक की अध्यक्षता बलवीर बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया ने किया। इस मौके पर मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बलवीर बालगुहेर ने कहा कि राज्य की सरकार व निगम आयुक्त ने शहर को साफ-सुथरा करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है और सफाई कर्मचारियों ने भी शहर को साफ-सुथरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है।

जिसका उदाहरण जनवरी माह में करके दिखा दिया है कि फरीदाबाद शहर को 424 वे नम्बर से 88वें नम्बर पर लेकर आए है, इसके बाद भी सफाई कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों को लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसलिए यूनियन सरकार व अधिकारियों से कहना चाहती है कि अगर कर्मचारियों का वेतन व एरियर जल्द-से-जल्द नहीं दिया गया तो यह आन्दोलन आगे तक चल सकता है।

जिसका जिम्मेदार खुद निगम प्रशासन होगा। बैठक को नानकचंद खैरालिया, प्रेमपाल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, सुदेश कुमार, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र मंझावली, रगबीर चौटाला, दान सिंह, बल्लू, महेश, देशराज, सूरज, जगदीश, मुकेश, नैन सिंह, जसबीर, माया, ममता, कमलेश, सुलोचना, शकुन्तला आदि ने सयुंक्त रूप से सम्बोधित किया।