April 19, 2024

CM को क्षेत्र की समस्याओं से कराऐंगे अवगत : नगेन्द्र भड़ाना

Alive News/08 April 2016

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास पुरूष सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करने व विकास कार्यो की सौगात देने आ रहे है, जोकि काबिले तारीफ है।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की सौगात देने आ रहे हैं। इस अवसर पर हम उनके समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखकर उनके निदान की मांग करेंगे। उक्त विचार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भडाना ने एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त करते हुए कहें।

इस मौके पर प्रदेश की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, प्रदेश सचिव नीरा तोमर, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर ने भी संबोधित किया। नगेन्द्र भडाना ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विकास रैली में पधार रहें मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का वह अपने साथियों सहित भव्य स्वागत करेगें।

इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता राज कुमार वोहरा, मंडल अध्यक्ष मदन लाल जांगड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जुनेजा, समाजसेवी रोहतास पहलवान, स. कमलजीत सिंह, युवा नेता उदयवीर डागर, शेखर तंवर, सुनील मुदगिल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे ।