April 26, 2024

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ कोलंबियंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Faridabad/ Alive News: दयालबाग स्थित सेंट कोलंबस स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सी.बी.एस.ई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा सत्र 2016-2017 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया व सेंट कोलंबस के मेधावी छात्रों- रोमन भट्टाराय और आकाश जिंदल ने शारीरिक शिक्षा में 100 में से 100 अंक की, वहीं जीव विज्ञान (बायोलॉजी ) में नितिका बंसल एवं रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) में अंकित चौरसिया ने 100 में से 99 अंक लेते हुए रिकार्ड बनाने की श्रृंखला में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के समान ही शैक्षिक सत्र 2016-2017 में भी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करके कोलंबियंस ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
23 कोलंबियंस ने व्यक्तिगत रूप से सभी छः विषयों में ए1 ग्रेड और 10 सी.जी.पी.ए. प्राप्त करते हुए बुलंदियों का नया इतिहास रचा। उनके शानदार परीक्षा परिणामों ने सेंट कोलंबस स्कूल को गौरवान्वित किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
ग्रेड सी.जी.पी.ए. विद्यार्थियों के नाम
1 अंजली कठैत ए1-10
2 ईशा पाधे ए1-10
3 प्रीति रावत ए1-10
4 अनुज रावत ए1-10
5 आशीष कुमार झा ए1 10
6 अनुष्का चौधरी ए1 10
7 दीपांशु ए1 10
8 प्रियंका सिंह ए1 10
9 सुरभि सिंह ए1 10
10 अभिषेक कुमार झा ए1 10
11 आकाश झा ए1 10
12 अंजनी पाण्डेय ए1 10
13 अन्वेषा सिंह ए1 10
14 राहुल ए1 10
15 राजकुमार साहनी ए1 10
16 सौम्य रंजन ए1 10
17 जोया सिद्धकी ए1 10
18 जय कुमार ए1 10
19 अमरेन्द्र ठाकुर ए1 10
20 सौरभ गोयल ए1 10
21 शुभम कुमार ए1 10
22 डिंपल नागर ए1 10
23 मयंक रावत ए1 10

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय अध्यक्ष ऋषि चौधरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।