April 25, 2024

रामायण से सबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

फरीदाबाद : मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में ‘दीपावली पर्व’ के उपलक्ष्य पर ‘रामायण‘ से सबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक योगेश शर्मा ने इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उनका कहना है की विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास का होना बहुत जरूरी है। उन्हें हमारे भारतीय ग्रंथो की जानकारी होना महत्वपूर्ण है। इसलिए विद्यार्थियों का बौद्धिक परिक्षण किया गया, कि उन्हें अपने धार्मिक ग्रंथो में कितनी रूचि है। विद्यालय की हिन्दी और संस्कृत की अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया तथा बच्चो के उत्साह को भी बढ़ाया।