April 25, 2024

बहुजन जनजागरण अभियान के तहत कैडर कैम्प का आयोजन

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन हरियाणा के जिला फरीदाबाद के गावं नंगला जोगियान में किया। इस मौके पर लक्ष्य की हरियाणा कमांडर कविता जाटव ने कहा कि बहुजन समाज के सामाजिक आन्दोलन में महिलाओ को आगे आना होगा।

उन्होंने महिलाओ की शिक्षा के क्षेत्र में माता सावित्री बाई फुले के योगदान की भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य टीम को महिलाओ की शक्ति का अहसास है। इसीलिए इसमें महिलाओ को आगे रखा जाता है। लक्ष्य के एन.सी.आर. प्रभारी गंगा लाल गौतम ने कहा कि बहुजन समाज को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए एक मजबूत सामाजिक आंदोलन की आवश्यकता है। जिसके लिए लक्ष्य टीम देशभर में कार्य कर रही है।

उन्होंने लोगों से लक्ष्य के सामाजिक आंदोलन में सम्मिलत होने की अपील भी की। लक्ष्य कमांडर मिलाप सिंह ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि बहुजन समाज के पढ़े लिखे लोगो ने भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई जिसके कारण बहुजन समाज की स्थिति में बहुत बड़ा बदलाव दिखाई नहीं देता है। उन्होंने पढ़े लिखे लोगो से अपील करते हुए कहा कि वो बहुजन समाज के अधिकारों के लिए अपना पूर्ण सहयोग दे। लक्ष्य के युथ कमांडर एडवोकेट प्रवीन कुमार, अशोक नेहरा, बिट्टू व शिव लाल ने भी कैडर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।