April 26, 2024

स्टेडियम में तहसील बनाने के विरोध में उतरी कांग्रेस, आंदोलन की संभावना

Faridabad/Alive News : राजा नाहर सिंह स्टेडियम के अस्तित्व को बचाने के लिए जन आंदोलन खड़ा हो गया है। हर कोई स्टेडियम में तहसील बनाए जाने का विरोध कर रहा है। स्टेडियम में तहसील बनाए जाने के निर्णय के बाद ही सबसे पहले इसको बचाने की मुहिम शुरू की थी, ताकि लाखों युवाओं का कॅरियर बच सके। पहले पूर्व खिलाडिय़ों ने मिलकर स्टेडियम में तहसील बनाने के खिलाफ आवाज उठाई। अब कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को उपायुक्त चंद्रशेखर के माध्यम से राज्यपाल को पत्र लिखकर स्टेडियम में तहसील न बनाए जाने की मांग की है।

पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय भाटिया ने बकायदा इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अनिल विज को पत्र लिखा था। अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव दिनेश चंदीला ने राज्यपाल कप्तान ङ्क्षसह सोलंकी को पत्र लिखा है, जिसमे कहा गया है कि अगर स्टेडियम में तहसील बनाई जाती है तो खिलाडिय़ों का प्रवेश मुश्किल हो जाएगा। पत्र में कहा गया है कि युवा खिलाडिय़ों का भविष्य संकट में है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव ललित भड़ाना ने कहा कि यह स्टेडियम फरीदाबाद की शान समझा जाता था, लेकिन इसमे अब राष्ट्रीय स्तर के मैचों का आयोजन तो दूर, जिला स्तर के मैच भी नहीं होते।

यूथ कांग्रेस फरीदाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गोदारा कहते है कि प्रशासन किसी भी सरकारी भवन में तहसील बना सकता है, इसके लिए स्टेडियम से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। राजीव गांधी पंचायती राज समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मदेव आर्य बताते है कि राजा नाहर सिंह स्टेडियम ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है, लेकिन अब इसके अस्तित्व को ही खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जोकि गलत है। पत्र में कहा गया है कि अगर स्टेडियम में तहसील बनाने के निर्णय को रद नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।