April 19, 2024

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ को कांग्रेस का समर्थन

Faridabad/ Alive News: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कर्मचारी नेताओं द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व आबादी के हिसाब से निगम के सभी विभागों में खुली भर्ती की मांग को लेकर की जा रही अनिश्तकालीन आमरण अनशन को कांग्रेस का व सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिलने से आंदोलन को और मजबूती मिलनी शुरू हो गयी है।
महापंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री के सुपुत्र व कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने दावा किया था कि हर साल एक करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे। लेकिन तीन साल हो गए लेकिन भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों को ही पक्का कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1500 कर्मचारियों को पक्का किया था और तीन साल होने के बाद भी कर्मचारी भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रख रहा है सरकार को उनकी मांगों को शीघ्र पुरा करना चाहिए।
संगठनों द्वारा अनशनकारियों के समर्थन में आयोजित सर्व जातीय महापंचायत में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिला संयोजक धर्मदेव आर्य, एस एल शर्मा, अनिशपाल सिंह, राजेन्द्र शर्मा, एनएसयूआई नेहरू कालेज अध्यक्ष सन्नी बादल, आदर्श नगर आरडब्लयूए के प्रधान जमील खांन, अली हसन, मुकेश बाल्मिकी, रिषीपाल जांगडा, देवू भारद्वाज, श्याम लाल, कृष्ण सरपंच कावरा आदि ने खुलकर कर्मचारी आंदोलन को समर्थन किया।