April 17, 2024

हरियाणा के उत्थान में पंजाबियों का महत्वपूर्ण योगदान : मनीष ग्रोवर

Faridabad/Alive News : सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं देश, प्रदेश व जिला सहित समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है यह उदगार हरियाणा के मंत्री मनीष ग्रोवर ने पंजाबी एलायंस फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-15 में आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर मनीष ग्रोवर का पंजाबी एलायंस फरीदाबाद के अजय जुनेजा, आर.एस.गांधी, एच के बतरा व समस्त गर्वनिंग बॉडी के सदस्यों ने फूलो का बुके स्वागत किया। इस अवसर पर अजय जुनेजा व आर.एस.गांधी ने कहा कि पंजाबी एलायंस फरीदाबाद सदैव समाजहित के कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभाता है और सदैव निभाता रहेगा।

29-nov-photo-4

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड, गढवाल सभा के अध्यक्ष देव सिंह गुंसाई भी उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्रोवर ने कहा कि पंजाबी समाज का देश व प्रदेश के उत्थान में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस समाज से अन्य समाज को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबी समुदाय काफी मेहनती एवं आत्मनिर्भर होता है और यह समाज सदैव दूसरो की मदद के लिए आगे रहता है इसीलिए इस समाज की मजबूती को विदेशों में भी जाना जाता है।

इस बैठक में विनय भाटिया, वी के मलिक, सुनील गुलाटी, सत्यजीत बेदी, सुरेन्द्र कपूर, इन्द्र चोपरा, अनिल दुआ,, संजय गुलाटी, सतीश परनामी, नवीन चौधरी, डा. ललित हसीजा, एम के महतानी, वी के मुखीजा, गुलशन नारंग, बसंत विरमानी, सतीश लाम्बा सहित अन्य सैकडों पंजाबी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।