April 19, 2024

पार्षद ममता चौधरी ने किया टयूबवेल का उद्घाटन

Faridabad/Alive News : विकास का पहिया वार्ड-8 में निरंतर जारी रहेगा और जनता से किये सभी वायदे पूरे होंगे यह उदगार नगर निगम वार्ड-8 की पार्षद ममता चौधरी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र वार्ड-8 के अंतर्गत डी ब्लॉक में दो टयूबवेलों के उद्घाटन अवसर पर कहे। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना, युवा भाजपा नेता कविन्द्रर फागना मुख्य रूप से उपस्थित थे। पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी जनता को विकास उनके घर बैठे मिलेगा, इसका हम वादा करते है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश व प्रदेश में सबका सम्मान सबका विकास का जो नारा दिया है उस नारे को सफल बनाने के लिए भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कृतसंकल्प है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना व कविन्द्र फागना ने संयुक्त रूप से कहा कि जनता ने जिस विश्वास से हमारे परिवार को जिम्मेवारी सौंपी है उस जिम्मेवारी को जनता को अधिक से अधिक विकास देकर पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओ के लिए तरसना नहीं पडेगा और उन्हें क्रमबद्ध तरीके से सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर अवतार सिंह, ओझा जी, जयसिंह, मनोज यादव, सुन्दर भड़ाना , परवीन पुनिया, आशु छींकारा, जोगिन्दर सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।