April 27, 2024

वार्ड-23 में चलाया ‘पार्षद आपके द्वार’ कार्यक्रम

Faridabad /Alive News : नगर निगम वार्ड-23 स्थित श्याम कॉलोनी व सूर्या विहार में वार्ड पार्षद गीता रैक्सवाल के नेतृत्व में ‘पार्षद आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी मीना पाण्ड़े उपस्थित रही जिन्होंने उपस्थितजनों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में बताया एवं उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी आवहान किया कि वह जनता को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओ का लाभ उन तक पहुंचाये ताकि जनता को इस बात का विश्वास हो जाये कि भाजपा ने सदैव जनहित की योजनाएं बनाते हुए उनको लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रभारी मीना पाण्ड़े ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़्टर, एवं फरीदाबाद के सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की की और बढ़ रहा है।

आज देश व प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हो रहे है उसका श्रेय केन्द्र व राज्य के शीर्ष नेतृत्व को जाता है। आज हरियाणा में सबका विकास हो रहा है हर वर्ग खुश है और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद गीता रैक्सवाल पूर्व पार्षद एवं प्रदेश सुशासन विभाग के सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल ने भी कहा कि भाजपा कार्यकाल में जितनी भी योजनाएं है वह सभी जनता के हित की है और जनता को उसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिस तरह से हरियाणा का चहुमुखी विकास किया हुआ है उसी तरह केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर ने फरीदाबाद को भी विकास में प्रथम स्थान पर ला कर खड़ा दिया है और आज फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद गीता रैक्सवाल व पूर्व पार्षद प्रदेश सुशासन विभाग के सदस्य ओमप्रकाश रैक्सवाल, मण्डल अध्यक्ष यशोदा डबराल, मण्डल महामंत्री सुभाष नायक, विजयपाल सिंह, कामेशवर चौबे, सुमन चन्देल,  सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे