April 27, 2024

पार्षद ने लोगों को दी क्रिसमस पर्व की दी शुभकामनाएं

Faridabad/Alive News : वार्ड नंबर-25 की पंचशील कॉलोनी में बने चर्च में क्रिसमस का आयोजन धूमधाम से किया गया। क्रिसमस के शुभ अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में वार्ड पार्षद मुनीश-रवि भड़ाना ने शिरकत की। इस अवसर पर सभी लोगों ने पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना ने केक काटकर किया। उन्होंने इस मौके पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वार्ड में सभी तरह के विकास कार्य करवाए जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के सानिध्य में वार्ड-25 में सभी विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड में बिजली, पानी, सडक़ से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण किया जा रहा है और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर उन्होंने सभी को क्रिसमस की और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रुप से मनोज दुबे, निखलेश, दिनेश, एडविन व सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।