April 24, 2024

दीपावली कालोनी में पार्षद का भव्य स्वागत

Faridabad/Alive News : नगर निगम वार्ड-25 की पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दीपावली कालोनी के लोगों ने कालोनी में पार्षद द्वारा कराए गए विकास कार्यो के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें कालोनी के प्रमुख व्यक्ति हंसा रावत, सतीश पंडि़त, देवेन्द्र प्रधान, बीडी प्रधान, लाल मिश्रा, रामवीर प्रधान, मन्नू दूबे, दिलीप प्रधान, मनोज दूबे, जितेन्द्र भाटी, गोपाल पाण्डे, सुनीता देवी, किशन प्रसाद, सुधीर चंद, जयप्रकाश, दीनबधु, तारा देवी, मनोज कौर, रामचन्द्र गोपी, संजय वास्वान, विमला देवी, टोनी, उर्मिला देवी, शकिला बानो, श्याम सिंह, मंजू देवी, श्रीकृष्ण, विमल विश्वास, विश्म्बर शाह ने पार्षद मुनेश-रवि भड़ाना का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर रवि भड़ाना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीनियर डिप्टी मेयर देवेन्द्र चौधरी ने जो वार्ड-25 के लिए धन के भण्डार विकास कार्यो के लिए खोले है, सही मायने में इस स्वागत के हकदार वो है। उन्होंने कहा कि वार्ड-25 की जनता उनका साथ दे ताकि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या को मिलजुल कर हल किया जा सके।