April 26, 2024

अच्छे कर्म करने से ही देश आगे बढ़ सकता है : वी.के सिंह

Faridabad/Alive News : 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की अद्भुत विजय और पराक्रम को याद करते हुए आज सर्व इंडिया फाउंडेशन ने नगर निगम सभागार में एक शाम वीर सैनिकों के नाम ‘विजय की हुंकार’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतिश भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर और संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, सर्व इंडिया फाउंडेशन के चैयरमेन श्रीकृष्ण सिंहल, अध्यक्ष विदुर सोगी मौजूद थे।
8
कार्यक्रम में शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर हुई। विधिवत उद्घाटन के बाद डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत काल से लेकर बौद्व, 1857 का स्वातंत्र्य समर, आजादी का आंदोलन, 1965, 1967, 1971 और कारगिल युद्ध को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया। जिसे देख दर्शक रोमांचित हो गए। पूरा सभागार भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा।
11
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने नया इतिहास रचा था। सैनिकों के अदम्य साहस के कारण पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों के आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया। इस युद्ध में भारत के सैनिकों ने साबित कर दिया कि उनमें अतुलनीय शौर्य है। इस ऐतिहासिक जीत को समाज के निचले स्तर तक मनाना जरूरी है ताकि हर पीढ़ी भारतीय सैनिकों के शौर्य का अभिनंदन कर सके। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि 2016-17 में 1857 की जनक्रांति के 160 साल हो रहे हैं।
9
उन्होंने कहा कि देशवासियों को सुरक्षा, स्वतंत्रता, विकास की गारंटी, बलिदानियों की वजह से ही मिली है और उन सैनिकों की वजह से जो बॉर्डर पर तैनात होकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे सब बलिदानियों को प्रणाम किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे वीर सैनिकों की याद में घर पर तिरंगा फहराए, जन-मण-गण गाएं, वंदेमातरम गाए और भारत माता की जय का नारा बुलंद करें। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले नीतिश भारद्वाज ने देश की वर्तमान परिस्थिति को पौराणिक महाभारत के साथ जोड़ा और कहा कि अच्छे कर्म करने से ही देश आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में आए लोगों ने एक दीप जलाकर शहीद सैनिकों को याद किया।
10
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह देवप्रसाद भारद्वाज, पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी, सर्व इंडिया फाउंडेशन के महासचिव दीप भाटिया, दीपक अग्रवाल, चुन्नीलाल, सुरेंद्र बंसल, दीपक ठुकराल, कौशल गोयल, राकेश गुप्ता, कालीदास गर्ग, कुलदीप चोपड़ा, जनरल मेजर एस.के दत्ता, भाजपा प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, विधायक मूलचंद शर्मा, चेयरमैन अजय गौड़, उद्योगपति के.सी लखानी, एच.के बत्रा, वासुदेव सलुजा, एस.के गोयल और वाई.एम.सी.ए विश्व विध्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।