April 26, 2024

योग से स्वास्थ और स्वस्थता से देश समृद्ध बनेगा: कमल सिंह तंवर

Faridabad/Alive News 30 April : तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल, पल्ला फरीदाबाद में आज सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के चेयरमैन श्री कमल सिंह तंवर जी ने किया | उन्होंने बच्चों को योगा अभ्यास द्वारा स्मरण शक्ति को कैसे बढाया जाये और शारीरिक विकास को कैसे किया जाये इसका विवरण किया | तथा चश्मा हटाने हेतु योगा आसन करवाए गए |

DSC03321

विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ योग शिबिर में आसन व प्राणायाम करके महत्त्वपूर्ण जानकारियों का सम्पूर्ण लाभ उठाया | विद्यालय के चेयरमैन कमल सिंह तंवर जी योग महत्त्व पर प्रकाश डाला | हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम योग के महत्त्व को समझते हुए अपनी संस्कृति को पुन: अपनाने का प्रयास करें | क्योंकि योग से ही स्वास्थ है और स्वस्थता से ही देश समृद्ध बनेगा |