April 26, 2024

आज शादी के बंधन में बंध जाएंगें क्रिकेटर ईशांत शर्मा

New Delhi/Alive News : टीम इंडिया के क्रिकेट युवराज सिंह की शादी के बाद क्रिकेटर ईशांत शर्मा आज की शादी पर खूब धूम देखने को मिलेगी। आज ईशांत शर्मा मंगेतर अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगें। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त ही मौजूद होंगे।

ईशांत के घर जहां पंजाबी गीतों का तड़का लगा वहीं प्रतिमा के घर पर आयोजित लेडीज संगीत में पुरबिया माटी की खुसबू बिखरी। मेंहदी की रस्म के लिए मंडप की भव्य सजावट की गई थी। मालूम हो कि दोनों खिलाड़ी हरियाणा स्थित नोटिंग हिल्स फार्म हाउस में सात फेरे लेंगे।

इस मौके पर दोनों परिवारों के रिश्तेदार, दोस्त के अलावा भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह समेत टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शरीक होंगे। प्रतिमा की बड़ी बहन दिव्या ने बताया कि शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिमा का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे 5 बहनों में सबसे छोटी हैं।