April 19, 2024

डी.ए.वी. कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय वार्षिक साइंस मैराथन का आयोजन

Faridabad/Alive News : एन.एच-3 स्थित डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय वार्षिक साइंस मैराथन का आयोजन कॉलेज के साइंस विभाग एवं गॉड एंड साइंस क्लब द्वारा किया गया। जिसमे महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के क.े.एल .मेहता कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज, मानव रचना विश्वविद्यायल एवं अल्फला विश्वविद्यालय के अलग-अलग आइटम के 15 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ.सतीश सलूजा, संयोजिका डॉ.सुनीति आहूजा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा ने बताया की प्रति वर्ष कॉलेज में साइंस मैराथन का आयोजन करने का उद्देश्य विभिन क्रियाकलापों एवं प्रतियोगिता के माध्यम से साइंस के अविष्कार के प्रति छात्रों की रूचि विकसित करना है। कार्यक्रम की संयोजिका एवं साइंस की विभागाअध्यक्ष डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया की पिछले पांच सालो से साइंस मैराथन का आयोजन प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा के बतौर प्राचार्य बनने के सालगिरह के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों एवं शिक्षको द्वारा किया जाता है।

डॉ.अग्रवाल ने पिछले 12 सालों प्राचार्य डॉ. आहूजा द्वारा कॉलेज उपलब्धियॉं की चर्चा की गयी। आयोजित प्रतियोगिता में साइंटिफिक रंगोली में प्रथम स्थान के.एल मेहता की नलिनी तिवारी, द्वितीय स्थान जी.जी.डी.एस.डी पलवल की मंजू एवं तीसरा स्थान सरस्वती कॉलेज की मेघा को मिला। साइंटिफिक कार्टूनिंग में प्रथम स्थान के.एल मेहता की गरिमा, द्वितीय स्थान डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज की प्राची एवं तीसरा स्थान जी.जी.डी.एस.डी पलवल की मोनिका को मिला। साइंस क्विज में प्रथम स्थान डी.ए.वी शताब्दी कॉलेज, द्वितीय स्थान जी.जी.डी.एस.डी पलवल एवं तीसरा स्थान वाईएमसीए विश्वविद्यालय को मिला। रनिंग ट्रॉफी के.एल मेहता कॉलेज को मिला। इस मौके पर सतीश बंसल, मुकेश बंसल, डॉ.दिव्या त्रिपाठी, अरुण भगत, सरोज कुमार, प्रमोद कुमार, पदम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।