April 23, 2024

DAV कॉलेज ने किया डिजिटल इंडिया वर्कशॉप का आयोजन

Faridabad/Alive News : एनआईटी स्थित डीएवी मैनेजमेंट संस्थान ने तरंग ऑडोटोरियम मे संस्थान की प्रमुख डॉ. नीलम गुलाटी के मार्ग दर्शन में नेशनल ई-गर्वनेंस के साथ मिलकर डिजिटल इंडिया वर्कशॉप का आयोजन किया। कार्यक्रम की शोभा फरीदाबाद के भाजपा के युवा भाजपा नेता अमन गोयल, स्वयं सेवक संतगोपाल गुप्ता, प्रोफेसर एम.पी.सिंह एवं फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर डॉ. हनिफ कुरैशी ने बढाई। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विधार्थियों एवं शिक्षको ने बढ-चढक़र हिस्सा लिया।

07-nov-photo-3

इस मौके पर विधार्थियों ने चित्र बनाओ प्रतियोगिता, लघु नाटिकाएं तथा प्रशनोतरी प्रतियोगिता के द्वारा सभी को डिजिटल इंडिया के प्रति सजग किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि इस डिजिटल इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य तकनीक के जरिए आम आदमी के जीवन को सरल बनाना है। उन्होने बताया कि भारत को एक संपूर्ण डिजिटल देश में बदलने के लिये 1 जुलाई 2015 को भारतीय सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की गयी।

अमन गोयल ने बताया कि इस मुहिम का लक्ष्य कागजी कार्यवाही को घटाकर भारतीय नागरिकों को इलेक्ट्रानिक सरकार की सेवा उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका भार्गव ने बहुत ही कुशलतापूर्वक किया। संस्थान की प्रमुख डॉ. नीलम गुलाटी ने सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों के इस कदम की सराहना करते हुऐ कहा कि भविष्य मे भी संस्थान इस प्रकार के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाता रहेगा।