April 20, 2024

डी.ए.वी. कॉलेज में एन.एस.एस. शिविर का दूसरा दिन

Faridabad, 9 March:-  डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में चल रहे एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन के पहले सत्र में डा.सुनीति आहूजा जी ने स्वयंसेविकाओं से प्रेरणात्मक वार्ता करी। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों व कहानियों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं स्वार्थी न होते हुए, राष्ट्र व समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयंसेविकाओं को दूसरे दिन की गतिविधियों के बारे मे सम्बोधित किया। फिर स्वयंसेविकाएं गोपाल गौशाला गई। शिविर की संयोजिका डा.सुनीति आहूजा जी स्वयंसेविकाओं को वहा ले जाकर मूक पशुओं की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

d43cbbba-f167-4241-adc5-25bcba7a942b

उन्होंने छात्राओं को समझाया की बिमार व लाचार पशुओं की सेवा करना सही मायने मे नि: स्वार्थ सेवा है। छात्राओं ने वहॉ पशुओं को चारा खिलाया, उनकी चोट पर पट्टी आदि लगाकर उनकी सेवा की। छात्राओं ने वहां पालक, ब्रेड व अपने घर से बनाकर लाई हुई रोटियां पशुओं को खिलाई। गौशाला में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं को बिना दवा उपचार से अवगत कराया गया। जिसमें उन्हें एक्यूप्रेशर द्वारा बिमारियों को दूर भगाने के बारे में बताया गया। स्वयंसेविकाओं को यह सेष्न बहुत पंसद आया। फिर एस्टोलोजी व वैदिक गणित के सेष्न आयोजित किए गए।
आखिरी सत्र में स्वंयसेविकाओं ने कुकरी क्लास में भाग लिया। उन्हें विविध प्रकार के पकवान बनाने सिखाये। साथ ही स्वयंसेविकाओं को पाक कला में निपुर्ण होने के टिप्स प्रदान किए। इस सत्र द्वारा छात्राओं को यह प्रेरणा दी गई कि नारी को सभी क्षेत्रों मे निपुर्ण होना चाहिए।

e5bf8a34-5def-4231-b639-250b7404085b

शिविर के पहले दिन 8 मार्च 2016 प्रसिद्व उद्योगपति व समाजसेवी एस.एल. गुम्बर ने भी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. के बच्चों के समक्ष समाज सेवा के प्रतिबिम्ब उनके प्राचार्य डा.सतीश आहूजा जी स्वयं हैं। प्राचार्य डा.सतीश आहूजा जी ने भी छात्राओं को प्रेरणादायक प्रसंग सुनाकर उनको विकास की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के साथ काफी समय व्यतीत किया और उन्हें राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए उत्साहित किया।