April 19, 2024

DAV स्कूल बल्लभगढ़ की छात्रा ने तीरंदाज़ी में परचम लहराया

Faridabad/Alive News : छतीसगढ़ में 16 से 20 नवम्बर के बीच आयोजित 63वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों ने रिकार्ड राउंड में शानदार प्रदर्शन किया व तीरंदाजी में 25 साल पुराना रिकार्ड तोडक़र कीर्तिमान बनाया। हरियाणा की टीम ने रिकर्व राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर पुराने रिकार्ड 1892 अंकों को पछाडक़र 1925 अंको का नया रिकार्ड बनाया।

वर्ष 1992 में झारखंड की टीम ने यह रिकार्ड बनाया था। तीरंदाजी कोच दीपक अहलावत के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की छात्रा रिया तेवतिया ने कुल 625 अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता में 60-60 मीटर के दो मुकाबले संपन्न हुए बेस्ट तीन में रिया तेवतिया के अतिरिक्त करनाल की रिद्धि ने 638 व हिसार की कीर्ति ने 663 अंक हासिल किए।

तीनों के अंकों के कुल योग के आधार पर हरियाणा की टीम ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओवर आल चैम्पियन की ट्राफी भी हासिल की। डीएवी बल्लभगढ़ की रिया तेवतिया को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन व कीर्तिमान बनाने पर प्रधानचार्या रीना वशिष्ठ काचरू ने बधाई दी व भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि रिया तेवतिया पॉंच साल से बल्लभगढ़ में ही अभ्यास कर रही है। इस प्रतियोगिता के लिए भी वह दो वर्ष से लगातार कड़ा अभ्यास कर रही है।