April 20, 2024

मुम्बई कव्वाली में डी.ए.वी.शताब्दी कॉलेज के छात्रों की धूम

Faridabad / Alive News : ऑल इण्डिया स्तर विश्वविद्यालय द्वारा 10 और 11 अक्टूबर 2017 को मुम्बई विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर कव्वाली प्रतियोगिता आयोजित हुई। पूरे देश की विश्वविद्यालय से कव्वाली प्रस्तुत की गई। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद की कव्वाली की टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई।

कॉलेज के प्रो. मुकेश बंसल ने बताया कि पूरे देश से 20 विश्वविद्यालय से कव्वाली प्रस्तुत हुई। प्रथम स्थान शिवा जी विश्वविद्यालय , कोहलापुर को मिला, दूसरा स्थान लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर तथा मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई कोे मिला। तीसरा स्थान महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक को मिला। राष्ट्रीय स्तर पर कव्वाली में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. सतीश आहूजा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा कल्चरल एक्टिविटी के डीन प्रो. मुकेश बंसल, प्रो. सुनीति आहूजा तथा टीम इन्चार्ज प्रो. ई.एच. अंसारी व प्रो. सारिका सैनी को मुबारक बाद दी।

महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डा.जगवीर राठी ने डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद को पूरे देश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी। उन्होनें कहा कि डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद ने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर नाटको में, फाईन आर्टस में तथा नृत्य में विश्वविद्यालय का नाम रोषन किया है।

डा. राठी ने कहा कि संगीत में भी डी. ए. वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद ने मुम्बई विश्वविद्यालय में अपनी छाप छोड़ी है। स्मरण रहे, डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद गुड़गांव जोन का नौ बार चैम्पियन रह चुका है। टीम को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार जीतने पर मुम्बई में 7500/ रूपयें नकद ईनाम तथा एक ट्राफी मिली है।