April 19, 2024

देवव्रत व प्रिंस ने ताइक्वांडों चैंपियनशिप में जीता मेडल

Faridabad/Alive News :  पंजाब में 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडों चैंपियनशिप में फरीदाबाद के देवव्रत व प्रिंस ने मेडलों पर कब्जा जमाया। देवव्रत व प्रिंस दोनों एमवीएन स्कूल सैक्टर-17 के छात्र है।

उनका फरीदाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। एमवीएन स्कूल की कोच कुमकुम गौतम ने बताया कि पंजाब में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के 80 किलोग्राम भारवर्ग में देवव्रत चौधरी ने ब्रांच मेडल अपने नाम किया। वहीं 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस पहल ने अपने प्रतिद्वंति को पछाड़ कर ब्रांच मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

 स्कूल की प्रिंसीपल अगल्या वैंकटेश ने बताया कि स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान रखता है ताकि बच्चों को संपूर्ण विकास हो सके। प्रिंस पहल के पिता ईश्वर सिंह का कहना है कि बेटे की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।