April 19, 2024

नहर डिनोटिफाई करने का निर्णय राष्ट्रहित में : कृष्ण कुमार

Kurukshetra/Alive News : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि 6 अक्तूबर को दादुपुर नलवी नहर से प्रभावित शाहाबाद क्षेत्र के गांवों के सैंकडों किसानों का एक बडा दल चंडीगढ पहुंचेगा जहां  इस नहर को डिनोटिफाई करने के सरकार के निर्णय को किसान हित का व न्यायोचित बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त करेगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री इन किसानों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू होकर जमीनी हकीकत जानने को उत्सुक हैं।

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी लोक निर्माण विभाग शाहबाद के विश्राम गृह में क्षेत्र के किसानों की बडी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इनेलों के सभी नेताओं को सबसे पहले अपनी सम्पति की जांच करवानी चाहिए। इतना ही नहीं इनेलों के सभी नेताओ को अपनी सारी सम्पति को जांच के बाद सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौटाला स्वयं देंखें कि उनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के दर्जनों मामले लंबित हैं।

बेदी ने कहा कि नहर डिनोटिफाई करने का निर्णय राष्ट्रहित में हैं, किसानों के हित में है, कृषि के हित में है और  एक सूझबूझ वाला निर्णय है और एक हानिकारक परंपरा को शुरू होते ही लगाम लगाने वाली बात है ताकि प्रदेश का विकास हो और आने वाली पीढ़ियां उसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर अन्य के अलावा कर्णराज सिंह तूर, बसंत राणा कठवा, विक्रम सिंह अटवान, गोपाल राणा, रविन्द्र सांगवान ठोल, महामंत्री रिंकू बैरागी, नरेश टीटू जैलदार ठोल, रिंकू खरींडवा, शोबेग सिंह दामली, हरप्रीत पाडलु, गुरविन्द्र सिंह सरपंच मंधेडी, रणजीत सिंह राव, देवराज चराया, रामचंद्र डाडलू, अमरजीत , बलदेव राज चावला, मुलख राज गुंबर, सुरेंद्र माजरी, मलकीत सिंह, नलवी मंडल महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, रूप सिंह बसंतपुर भी मौजूद थे।