April 19, 2024

सोशल वेलफेयर एसो. की प्रदेश व जिलास्तरीय कार्यकारिणी घोषित

Faridabad/Alive News : सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की मीटिंग आज खेड़ी रोड भारत कालोनी स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में एसो. के अध्यक्ष राजू ठाकुर उर्फ जैजू ने सर्व सम्मति से हरियाणा प्रदेश एवं जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेशस्तरीय व जिलास्तरीय कार्यकारिणी में कर्मठ एवं मेहनती लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजू ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में अनिल कुमार को प्रदेश महासचिव, देवेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, हरेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश कुमार गिरी प्रदेश सह सचिव, मूलचंद ठाकुर संगठन मंत्री, डा. ईन्द्रा सिंह पवार उप संगठन मंत्री, जितेंद्र शाह प्रेस सचिव, रविन्द्र यादव प्रदेश सचिव, डा. सी.एल. गोला प्रदेश प्रचार सचिव, संजीव कुशवाहा प्रदेश सचिव को मनोनीत किया गया है।

वहीं जिला कार्यकारिणी में रीमा तिवारी को फरीदाबाद जिला महिला अध्यक्ष, सुकन्या सिंह को फरीदाबाद विधानसभा 89 का अध्यक्ष, सुभाष वर्मा को प्रचार सचिव, रमेश झा, राजेश कुमार, परवेज आलम, हनुमान प्रसाद को सचिव, राजीव तनेजा, श्यामवीर यादव एवं मनोज यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा करीब 250 लोगों को सदस्य के रुप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। मीटिंग की अध्यक्षता रुमाल ठाकुर एवं डॉ. हरि सिंह द्वारा की गई।

मीटिंग में राजू ठाकुर ने सभी प्रदेश व जिले के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि वह एसो. को मजबूत करने के लिए गांव-गांव शहर-शहर प्रचार प्रसार करें और अधिक से अधिक लोगों को एसो. के साथ जोड़े ताकि आने वाले समय में एसो. लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर सके।