March 29, 2024

प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिक्योरिटी को लेकर उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Faridabad/Alive News : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आगामी 15 से 16 अक्तूबर 2016 तक स्थानीय हरियाणा राज्य खेल परिसर सैक्टर-12 में आयेजित की जाने वाली दो-दिवसीय पुरुष एवं महिला महर्षि बाल्मिकी हरियाणा राज्यस्तरीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता से जुडे सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के उदद्ेश्य से आज उपायुक्त चन्द्रशेखर ने अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिला के सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं फरीदाबाद के एसडीएम जितेन्द्र दहिया, हुडा प्रशासक यशेन्द्र सिंह, डी.सी.पी. सैन्ट्रल विरेन्द्र विज तथा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुनील भारद्वाज प्रमुख रुप से उपस्थित थे। चन्द्रशेखर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलो से लगभग 200 खिलाडी भाग लेगें। जिले में लडक़े-लड़कियों की इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है अत: सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने से सम्बन्धित कार्य-दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करे।

उपायुक्त ने ग्राउन्ड की तैयारी, सफाई, सौन्द्रर्यीकरण, खिलाडियों के खान-पान व ठहरने की व्यवस्था, साउन्ड सर्विस, बैन्ड, रंगोली, सास्कृतिक कार्यक्रम, फायर ब्रिगेड, प्राथमिक चिकित्सा तथा सुरक्षा जैसे सभी आवश्यक प्रबन्धो को बेहतर ढंग से पूरा करने बारे जिला के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुनील भारद्वाज ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी बारे अवगत कराया।

बैठक में जिला सिविल सर्जन डॉ.गुलशन अरोडा, सहायक मण्डल अग्नि शमन अधिकारी एमएस भारद्वाज, उप-जिला शिक्षा अधिकारी, आरसी वर्मा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियत्रंक कुशलपाल बूरा व निरीक्षक सम्पत सिंह, खेल कोच जेजी बैनर्जी व राज कुमार सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित थे।