April 25, 2024

क्षेत्रवासियों को घर बैठे मिलेगा विकास यह मेरा वादा है : विपुल गोयल

Faridabad/Alive News : भारतीय पंचनद सेना द्वारा केबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं पार्षद सुभाष आहूजा का अनाज मण्डी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस स्वागत समारोह में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल व वार्ड-30 के पार्षद सुभाष आहूजा का भारतीय पंचनद सेना के जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी, जिला उपाध्यक्ष राकेश मार्या, सचिव सरबजीत सिंह चौहान, तेजेन्द्र सिंह चड्ढा, आरडब्लयूए सेक्टर-19 के सचिव सुनील कुमार, अशोक रखेजा, मनीष कुमार ने फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की परिपार्टी पर चल रही है। हर वर्ग का उत्थान ही पार्टी का ध्येय है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा शहरी क्षेत्र सहित प्रदेश में विकास की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी और क्षेत्रवासियों को विकास घर बैठे मिलेगा यह मेरा वादा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जो ताकत मुझे सौंपी है उस ताकत को मैं जनता को अधिक से अधिक विकास देकर उतारूंगा।

समारोह को सम्बोधित करते हुए भारतीय पंचनद सेना के जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर सहित क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री विपुल गोयल का फरीदाबाद शहरी विधानसभा को विकास के लिए 100 करोड़ की धनराशि देने पर आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद विधानसभा शहरी क्षेत्र सहित पूरा हरियाणा विकास से सराबोर है। आज हर वर्ग को सम्मान और हर वर्ग का विकास हो रहा है जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व का भारतीय पंचनद सेना आभार जताती है और विश्वास दिलाती है कि भारतीय पंचनद सेना सदैव सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

इस समारोह में मार्किट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री,मा. हुकम चंद वधवा, लोकनाथ मिगलानी, कृष्ण पहलवान, अनिल अरोडा, सरजू आहूजा, विजय शर्मा, शंटी मल्होत्रा, लोकनाथ विरमानी, सतीश आहूजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच संचालन राजकुमार राज द्वारा किया गया।