April 27, 2024

रामनवमी पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु निकालेंगे शोभायात्रा

Faridabad/Alive News : ग्राम भूपानी स्थित सतयुग दर्शन वसुन्धरा स्कूल में राम नवमीं के उपलक्ष में राम नौमी यज्ञ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के सभी लोग शामिल हो सकते है और अपने सगे संबंधियों के साथ सतयुग दर्शन में यज्ञ में शामिल हो सकते है।

इस मौके पर देश-विदेश के अनेको लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और हमारी संस्कृति और रीति रिवाजो से रूबरू होंगे। सभी सजनों की सूचनार्थ यह यज्ञ महोत्सव दिनांक ०२ अप्रैल प्रात: ८0 बजे से दिनांक ०५ अप्रैल २०१७ रात्रि (प्रात: ४ बजे) तक मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव प्रारमभ होने से पूर्व दिनांक ०१ अप्रैल २०१७ को शाम ५.३० बजे शोभा-यात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें देश-विदेश से आए हज़ारों श्रद्धालु भाग लेंगे। सजनों यह सत्य मानो कि जनचर, बनचर जड़-चेतन सब उसी सृष्टिकत्र्ता ईश्वर का ही विराट् दर्शन है। अत अपने मन को सदा ईश्वर में लीन रखते हुए उसी की चरण-शरण में बने रहने की युक्ति सीखो व अपने यथार्थ को जानो। अत यहाँ आकर मौन व्रत धारण कर सजन-भाव अनुसार जी-जी का वत्र्त-वत्र्ताव करना है।

इस तरह समभाव-समदृष्टि का चलन अपनाने से हमारा ख़्याल अफुर अवस्था में बना रहेगा और हम यहां होने वाली हर जीवन उपयोगी बात को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे व जीवन में उसे आत्मीयता से प्रयोग करने के योग्य बनेंगे। सजनों इसे सजन शहनशाह हनुमान की कृपा मानो और उन जैसा गुणी बन एक अच्छे व नेक इंसान की तरह अपने-अपने परिवारों में एकता व शांति से जीवन जीना आरमभ कर दो।