April 26, 2024

यंग फॉर इण्डिया के पदाधिकारियों ने केजरीवाल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : यंग फॉर इण्डिया के सैकड़ों पदाधिकारियों व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट के नेतृत्व में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राईक हमले का प्रूफ मांगने के ब्यान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ब्यान का विरोध करते हुए बीएसएफ के पूर्व जवान सर्वेश चौहान ने मुंडन कराया।

इस अवसर पर काफी संख्या में पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। उपस्थित सैनिकों ने कहा कि हमारा यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर खटाना ने कहा कि जहां हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा कर रहे है वही अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों का उन पर उंगली उठाना गलत है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से मांग करते है कि अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाये।

इस मौके पर संस्था के महासचिव प्राकुल शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योकि उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है जिससे पूरा हिन्दूस्तान आहत है और वह कभी केजरीवाल को माफ नहीं करेगा। इस अवसर पर सृष्टि बचाओ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने भी केजरीवाल के ब्यान की कटु शब्दो में आलोचना की और सरकार से उन पर कार्यवाही करने की मांग की।

स्माईल कैम्पेन विमल खण्डेलवाल, डा. महेन्द्र शर्मा मानव अधिकार मिशन, हरी सांई संस्था के विनोद प्रधान, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति के सदस्य विनोद शर्मा, भगवान दास, अनिल पोसवाल, रविन्द्र मंगला, सुनील कण्डेरा, राजेन्द्र शर्मा उर्फ बप्पा, अरविंद शर्मा, कृणाल, हरीश भुटानी, जितेन्द्र खटाना सहित अन्य समाजसेवियों ने भी संयुक्त रूप से अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे के साथ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।