April 19, 2024

सूद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे दिग्विजय चौटाला

 Faridabad\Alive News : फरीदाबाद इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज फरीदाबाद आगमन पर वरिष्ठ इनेलो नेता विष्णु सूद के निवास पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। विष्णु सूद के निवास पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के पश्चात दिग्विजय सिंह ने कहा कि विष्णु सूद जैसे कर्मठ एवं ईमानदार पदाधिकारियों की वजह से इनेलो आज तक खड़ी है।

उन्होंने कहा कि विष्णु सूद उस समय से पार्टी से जुड़े हुए है जब ताऊ देवीलाल हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि हम विष्णु सूद अपने परिवार का सदस्य मानते है और सदैव मानते रहेंगे। ज्ञात रहे कि विष्णु सूद पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे पिछले दिनों ही उनके पेस मेकर लगाया गया है और वह दो दिन पहले ही घर आये है।