April 19, 2024

बायोमैट्रिक हाजिरी में सेकेंड रहा जिला फरीदाबाद

Nuh/Alive News : हरियाणा के शिक्षा विभाग ने जिला, उपमंडल और खंड मुख्यालयों पर बायोमैट्रिक उपकरणों वाले सभी स्कूलों को 10 जनवरी से 9 फरवरी के पहले चरण में शत प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिसमें हरियाणा का नूंह जिला बायोमैट्रिक हाजिरी में अव्वल रहा। पहले चरण में 74 प्रतिशत हाजिरी नूंह जिले में भरी गई।

वहीं फरीदाबाद जिले में 70 प्रतिशत हाजिरी भरी गई जिसके साथ वह दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर सोनीपत हाजिरी 69 प्रतिशत, चौथे स्थान पर भिवानी हाजिरी 68 प्रतिशत, पांचवे स्थान पर पलवल 66 प्रतिशत हाजिरी, छठे स्थान पर फतेहाबाद 66 प्रतिशत हाजिरी, सातवां स्थान पानीपत 66 प्रतिशत हाजिरी, आठवां स्थान गुरूग्राम हाजिरी 65 प्रतिशत, नौंवा स्थान करनाल हाजिरी 64 प्रतिशत और दसवां स्थान पंचकूला का रहा हाजिरी 64 प्रतिशत हाजिरी।