April 19, 2024

दिव्य दृष्टि ट्रस्ट द्वारा प्रेरणा समारोह का आयोजन

Faridabad/ Alive News: दिव्य दृष्टि ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगों को स्वावलंबी बनने के लिए एक प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे दिव्यांगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इस समारोह में मुख्य वक्ता जिला प्रधान अर्चना भाटिया ने दिव्यांगों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया।

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुचे डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने दिव्य दृष्टि ट्रस्ट द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया की भविष्य में दिव्य दृष्टि ट्रस्ट को हर सम्भव मदद दी जाएगी।
वहीं नेहरू कॉलेज की प्राचार्य डॉ विमला बिश्नोई ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं जो समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्य आने वाले समय में मिशाल साबित होंगे। डॉ बिश्नोई ने अपने संबोधन में दिव्यांगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हौसले हमेशा इंसान को बुलंदियों पर पहुंचाते हैं जो टूट जाते हैं उनकी कोई पहचान नहीं होती। इस अवसर पर ट्रस्ट के नेशनल प्रेजिडेंट डॉ विनोद शर्मा, सचिव विपुल शर्मा, शिवम्, अतीक, जितेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।