April 26, 2024

‘दिया और बाती हम’ के सूरज ने 14 साल छोटी हिना को बनाया हमसफ़र

Alive News :  ‘दिया और बाती हम’ के सूरज यानी अनस राशिद ने अप्रैल में हिना इकबाल से सगाई की थी। हिना चंडीगढ़ में एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करती हैं और अनस से 14 साल छोटी हैं। हिना और अनस की शादी 9 सितंबर को है।

दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हो रही है। हाल ही में दोनों की हल्दी की रस्म हुई। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। शादी की सभी रस्में पंजाब से होंगी।

शादी 9 तो रिसेप्‍शन 10 सितंबर को होगा। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अनस ने खुद हल्दी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

हल्दी में अनस ने सफेद रंग का कुर्ता और पीला दुपट्टा पहना तो हिना पीले रंग का पंजाबी सलवार सूट पहने नजर आईं। अनस ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘शादी के लिए घर में सभी बहुत एक्साइटेड हैं। सभी तैयारियों में लगे हुए हैं। पूरी फै‌मिली पंजाब आ चुकी है।’

अनस ने कहा, ‘मैंने टीवी इंडस्ट्री के अपने कई दोस्तों को इनवाइट किया है। मुझे भरोसा है कि वो पंजाब जरूर आएंगे। हालांकि सभी अपने काम में बहुत बिजी हैं। हिना भी शादी को लेकर काफी खुश है।’

हिना और अनस ने फिलहाल अपना हनीमून डेस्टिनेशन तय नहीं किया है। शादी के बाद दोनों मुंबई आ जाएंगे। अब दोनों हमेशा के लिए साथ हैं तो हनीमून के लिए कुछ ना कुछ जरूर प्लान करेंगे।