April 26, 2024

क्या आप जानते है कौन थी भगवान शिव की पुत्री

भगवान शिव सही अर्थों में परिवार के देवता हैं। क्योंकि ये एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनका परिवार संपूर्ण है। भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय व श्रीगणेश के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी एक पुत्री भी है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हम आपको संपूर्ण शिव परिवार के बारे में बता रहे हैं-

10

भगवान शिव
भगवान शिव परिवार के मुखिया हैं। शिव को सृष्टि का प्राण माना जाता है। अगर शिव नहीं हों तो सृष्टि शव के समान हो जाती है। इस कारण शिव को कालों का काल यानी महाकाल भी कहा गया है। शिव प्राण देते हैं, जीवन देते हैं और संहार भी करते हैं।

11

ये हैं भगवान शिव की पुत्री
भगवान शिव की पुत्री का नाम अशोक सुंदरी है। पौराणिक कथाओं और कुछ लोक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कल्प वृक्ष (सबकी इच्छाएं पूरी करने वाला पेड़) से कन्या प्राप्ति का वरदान मांगा, जिसके फलस्वरूप अशोक सुंदरी का जन्म हुआ। अशोक सुंदरी का विवाह परम पराक्रमी राजा नहुष से हुआ था। माता पार्वती के वरदान से अशोक सुंदरी ययाति जैसे वीर पुत्र तथा सौ रूपवती कन्याओं की माता बनीं।