April 26, 2024

दो पर दहेज का मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री कालोनी पल्ला न.1 फरीदाबाद निवासी पीड़ित महिला सोनी देवी पुत्री सुरेन्द्र सिहं ने थाना सराय ख्वाजा पुलिस को अपनी  शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2015 में शिवाजी यादव निवासी जिला बलिया यू.पी. के साथ हिन्दू-रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।

और शादी के बाद से ही उसका पति शिवाजी व सास बीना देवी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपीयों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।